यह ख़बर 06 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स ने पेश की वैश्विक कान्सेप्ट कार मेगापिक्सल

खास बातें

  • टाटा मोटर्स ने 82वें जिनीवा मोटर शो में मंगलवार को एक नई वैश्विक कान्सेप्ट कार टाटा मेगापिक्सल पेश की। चार सीटों वाली यह कार पर्यावरण अनुकूल वाहन के चहेतों के लिए पेश की जा रही है।
जिनीवा:

टाटा मोटर्स ने 82वें जिनीवा मोटर शो में मंगलवार को एक नई वैश्विक कान्सेप्ट कार टाटा मेगापिक्सल पेश की। चार सीटों वाली यह कार पर्यावरण अनुकूल वाहन के चहेतों के लिए पेश की जा रही है।

टाटा मेगापिक्सल में एक लिथियम इयान फास्फेट बैटरी और चलती कार में रीचार्ज के लिए पेट्रोल इंजन जेनरेटर लगा है। यह कार एक बार टंकी भरकर 900 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी। साथ ही इसमें प्रति किलोमीटर महज 22 ग्राम कार्बन डाई आक्साइड उत्सर्जन होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस कार की सबसे बड़ी खूबी प्रति लीटर 100 किलोमीटर का माइलेज है। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक (भारतीय परिचालन) प्रकाश एम तेलंग ने कहा, ‘भारत, ब्रिटेन और इटली में हमारे डिजाइन केन्द्रों में इसे विकसित किया गया है।’