यह ख़बर 11 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स को तीसरी तिमाही में 410 करोड़ रुपये का मुनाफा

खास बातें

  • टाटा मोटर्स ने तीसरी तिमाही में 410 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही से 2.46 प्रतिशत अधिक है।
New Delhi:

देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने 31 दिसंबर, 2010 को समाप्त चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 410 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही से 2.46 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 400.14 करोड़ रुपये का रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 11,458.95 करोड़ रुपये की रही, जो पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही में 8,923.99 करोड़ रुपये रही थी। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की कच्चे माल और कलपुर्जे की खपत लागत बढ़कर 6,498.97 करोड़ रुपये रही, जो पूर्व वित्तवर्ष की समान अवधि में 4,975.29 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही के दौरान कंपनी ने कुल 1,94,085 वाहन बेचे। इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,65,413 इकाई का रहा था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com