यह ख़बर 14 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सतलज टेक्सटाइल्स का शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़ा

खास बातें

  • सतलज टेक्साटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ मार्च, 2011 को समाप्त चौथी तिमाही में लगभग तीन गुना बढ़कर 52.6 करोड़ रुपये रहा।
New Delhi:

सतलज टेक्साटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ मार्च, 2011 को समाप्त चौथी तिमाही में लगभग तीन गुना बढ़कर 52.6 करोड़ रुपये रहा। सतलज टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा कि कंपनी को पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 14.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की शुद्ध बिक्री मार्च तिमाही में बढ़कर 443.6 करोड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही में 318.6 करोड़ रुपये थी। कंपनी बोर्ड की हुई बैठक में प्रति इक्विटी शेयर पर 5 रुपये तथा एक बारगी 2.50 रुपये का विशेष लाभांश देने की सिफारिश की गई है। पूरे वित्तवर्ष 2010-11 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 114.3 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष में 26.3 करोड़ रुपये था। इसी प्रकार, कंपनी की शुद्ध बिक्री आलोच्य वित्तवर्ष में 1,581.7 करोड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष में 1,146.9 करोड़ रुपये थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com