ADVERTISEMENT

सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा, केरोसिन के दाम भी बढ़े

सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में रसोई गैस सिलेंडर में यह दूसरी वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी को कम करने के लिये अब हर महीने इनके दाम में धीमी वृद्धि कर रही है। केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़ाये गये हैं।
NDTV Profit हिंदीBhasha
NDTV Profit हिंदी06:32 PM IST, 01 Aug 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में रसोई गैस सिलेंडर में यह दूसरी वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी को कम करने के लिये अब हर महीने इनके दाम में धीमी वृद्धि कर रही है। केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़ाये गये हैं।

सब्सिडीयुक्त 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में अब 423.09 रुपये का मिलेगा। इससे पहले इसका दाम 421.16 रुपये था। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले एक जुलाई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1.98 रुपये बढ़ाया गया था।

सरकार ने घरेलू रसोई गैस और मिट्टी तेल से सब्सिडी को समाप्त करने के लिये हाल ही में यह तरीका अपनाया है। डीजल की तरह ही इन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी धीरे धीरे बढ़ाकर सब्सिडी को समाप्त किया जायेगा। डीजल के दाम नवंबर 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिये गये थे। केन्द्र की पिछली यूपीए सरकार ने इसके दाम हर महीने 50 पैसे लीटर बढ़ाने शुरू किये थे।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में अब हर महीने दो रुपये की वृद्धि इसी दिशा में उठाया गया कदम है। मिट्टी तेल के दाम में भी सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने 25 पैसे वृद्धि करने की अनुमति दी है। कंपनियां 10 महीने तक ऐसा कर सकेंगी। मिट्टी तेल में ऐसी पहली वृद्धि पिछले महीने की गई और दूसरी आज से लागू हो गई।

दिल्ली में राशन में मिलने वाला केरोसिन अब 15.46 रुपये लीटर मिलेगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 50.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) घटा दिया है।

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में अब 487 रुपये प्रति सिलेंडर होगा। इससे पहले यह 537.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। इससे पहले एक जुलाई को इसके दाम 11 रुपये कम किये गये थे। बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर उपभोक्ता को उसके सब्सिडयुक्त 12 सिलेंडर का कोटा समाप्त होने के बाद लेना होता है।

इसके साथ ही हवाई ईंधन (एटीएफ) के दाम में 4.2 प्रतिशत कटौती की गई है। इस कटौती से पिछले पांच माह से इसमें जारी वृद्धि का रुख थम गया है।

दिल्ली में एटीएफ यानी विमान ईंधन का दाम 2,080.5 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत कम होकर 47,206.68 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया। इससे पहले लगातार पांच बार एटीएफ के दाम बढ़े थे और इसमें करीब 25 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV Profit हिंदी
लेखकBhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT