विज्ञापन

रामायण फिल्म के बाद केरल की इस जगह पर बढ़ी पर्यटकों की दिलचस्पी, जानें कैसे पहुंचें जटायु अर्थ सेंटर

केरल के कोल्लम जिले में स्थित जटायु अर्थ सेंटर रामायण के वीर पक्षी जटायु की याद दिलाता है. यहां पहाड़ी पर विशाल स्मारक, केबल कार और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं. जानिए यहां कैसे पहुंचें और कब जाएं.

रामायण फिल्म के बाद केरल की इस जगह पर बढ़ी पर्यटकों की दिलचस्पी, जानें कैसे पहुंचें जटायु अर्थ सेंटर
केरल के कोल्लम जिले में स्थित जटायु अर्थ सेंटर
ndtv

रामायण की कहानी में जटायु का नाम आते ही उस बुजुर्ग पक्षी की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है जिसने माता सीता को रावण से बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की. अब नई रामायण फिल्म के बाद लोग इस किरदार और उससे जुड़ी जगहों को जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अगर आप भी रामायण की कहानियों को किताबों और फिल्मों से निकलकर करीब से महसूस करना चाहते हैं तो केरल का जटायु अर्थ सेंटर घूमने जा सकते हैं. यहां पहाड़ी की चोटी पर जटायु की इतनी विशाल मूर्ति बनी है कि दूर से ही नजर ठहर जाती है. गांव-देहात की पहाड़ियों और हरियाली के बीच बना यह स्मारक इतिहास, आस्था और रोमांच का अनोखा अनुभव देता है.

कहां है जटायु का विशाल स्मारक?

जटायु अर्थ सेंटर केरल के कोल्लम जिले के चदयमंगलम में स्थित है. इसे जटायु रॉक और जटायु नेचर पार्क के नाम से भी जाना जाता है. करीब 65 एकड़ में फैले इस परिसर की सबसे बड़ी पहचान जटायु की विशाल मूर्ति है. इसकी लंबाई करीब 200 फीट, चौड़ाई 150 फीट और ऊंचाई 70 फीट बताई जाती है. इसे मूर्तिकार और फिल्म निर्देशक राजीव आंचल ने तैयार किया है.

माता सीता को बचाने के लिए रावण से भिड़े थे जटायु

रामायण के अनुसार, जब रावण माता सीता का हरण करके लंका ले जा रहा था तब जटायु ने उसे रोकने की कोशिश की थी. उन्होंने रावण से युुद्ध किया, लेकिन इस लड़ाई में उनके पंख कट गए. स्थानीय मान्यता है कि जटायु चदयमंगलम की इसी पहाड़ी पर गिरे थे. इसी कथा को सम्मान देने के लिए यहां उनका विशाल स्माारक बनाया गया है.

केबल कार से पहुंचें पहाड़ी की चोटी पर

बता दें कि यहां पर्यटक केबल कार से पहाड़ी तक पहुंच सकते हैं. रास्ते में चारों तरफ हरियाली और पहाड़ियों का नजारा दिखाई देता है. पैदल चढ़ने वालों के लिए 826 सीीढ़ियों वाला रास्ता भी है. परिसर में एडवेंचर गतिविधियों की सुविधा भी रही है, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार फिलहााल ये रखरखाव के लिए बंद हैं.

दिल्ली से कैसे पहुंचें जटायु अर्थ सेंटर?

यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट तिरुवनंतपुरम है जो करीब 51 किलोमीटर दूर है. रेल से आने वाले पर्यटक कोल्लम, कोट्टारक्करा या पुनाालुर स्टेशन तक पहुंच सकते हैं. इसके बाद टैक्सी या बस से चदयमंगलम जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- गोवा नहीं, महाराष्ट्र की ये जगह जीत रही लोगों का दिल, 2 घंटे की बोट राइड में दिखेंगे 12 शानदार स्पॉट

कब जाएं और टिकट की जानकारी कहां मिलेगी

नवंबर से फरवरी के बीच मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहता है. पहाड़ी पर घूमने के लिए यह समय अच्छा हो सकता है. आधिकारिक वेबसााइट पर परिसर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिया गया है. टिकट की कीमत, केबल कार और दूसरी सुविधाओं की ताजा जानकाारी यात्रा से पहले वेबसाइट पर जरूर जांच लें.

गांव की पहाड़ी पर रामायण के नायक से मुलाकात

जटायु अर्थ सेंटर सिर्फ एक बड़ी मूर्ति देखने की जगह नहीं है. यहां पहुंचकर रामायण के उस प्रसंग को याद करने का मौका मिलता है जिसमें एक पक्षीी ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. अगर आप केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह को अपनी याात्रा में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jatayu, Kerala, Jatayu In Ramayan, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com