यह ख़बर 11 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पर्यटन से विदेशी मुद्रा आमदनी 12 प्रतिशत बढ़ी

खास बातें

  • इस साल अगस्त में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 12.1 प्रतिशत बढ़कर 8,139 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2012 में 7,260 करोड़ रुपये रही थी।
नई दिल्ली:

इस साल अगस्त में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 12.1 प्रतिशत बढ़कर 8,139 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2012 में 7,260 करोड़ रुपये रही थी।

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4.74 लाख पर पहुंच गई, जबकि अगस्त, 2012 में देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 4.46 लाख रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जनवरी से अगस्त के दौरान पर्यटन क्षेत्र से विदेशी मुद्रा आय 14 प्रतिशत बढ़कर 67,712 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले साल समान अवधि में 59,409 करोड़ रुपये रही थी। जनवरी-अगस्त के दौरान देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 3.6 प्रतिशत बढ़कर 43.06 लाख पर पहुंच गई, जबकि इससे पिछले साल समान अवधि में देश में 41.56 लाख पर्यटक आए थे।