मुंबई:
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.09 अंकों की तेजी के साथ 27,831.10 पर और निफ्टी 14.95 अंकों की तेजी के साथ 8,355.65 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.05 अंकों की गिरावट के साथ 27,711.96 पर खुला और 34.09 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 27,831.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,905.25 के ऊपरी और 27,710.03 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,318.05 पर खुला और 14.95 अंकों 0.18 फीसदी तेजी केसाथ 8,355.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,376.80 के ऊपरी और 8,317.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 94.82 अंकों की तेजी के साथ 10,301.35 पर और स्मॉलकैप 118.42 अंकों की तेजी के साथ 11,312.54 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.43 फीसदी), बैंकिंग (1.01 फीसदी), बिजली (0.74 फीसदी), वाहन (0.36 फीसदी) और रियल्टी (0.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले पांच सेक्टरों में रहे पूंजीगत वस्तु (0.99 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.22 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.15 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.09 फीसदी) और धातु (0.07 फीसदी)।