शेयर बाजार : सेंसेक्स 248 अंक और निफ्टी 85 अंक गिरकर बंद

शेयर बाजार : सेंसेक्स 248 अंक और निफ्टी 85 अंक गिरकर बंद

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच कोषों और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 248 अंक लुढ़ककर 28,797 पर और निफ्टी 85 अंक गिरकर 8866 पर बंद हुआ.

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में करीब 259 अंक टूटा था. कारोबारियों ने कहा कि बाजार का रुझान आज दिन में जारी होने वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़ों से पहले निवेशकों की ओर से सतर्कता बरतने से भी बाजार प्रभावित हुआ.

सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 258.84 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 28,786.44 पर आ गया. सूचकांक में पिछले सत्र में 118.92 अंक की बढ़त के साथ 29,045.28 पर बंद हुआ था. इधर, एनएसई निफ्टी भी 86.35 अंक या 0.96 प्रतिशत गिरकर 8,866.15 पर आ गया.

कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों तथा कोषों की ओर मुनाफावसूली के अलावा वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान से घरेलू शेयर बाजारों का रुझान प्रभावित हुआ.

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com