शेयर मार्केट की आज मंगलवार को सुस्त शुरुआत हुई है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले. BSE सेंसेक्स 30 अंकों की गिरावट के साथ 77,336 के लेवल के करीब खुला, जबकि NSE निफ्टी 38 अंकों की गिरावट के साथ 24,180 के करीब कारोबार करता दिखा. इससे पहले सोमवार को ओपनिंग के समय बाजार में तेजी देखी गई थी.
रुपये में भी मंगलवार को मामूली कमजोरी देखी जा रही है. करेंसी एक्सचेंज मार्केट खुलते ही रुपये में गिरावट देखी गई. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 95.74 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.
सेक्टरवार चाल और बाजार का रुझान
शुरुआती कारोबार में निफ्टी मीडिया, पीएसयू बैंक और केमिकल्स शेयरों में 0.6% तक की बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर, निफ्टी मेटल, ऑयल एंड गैस, आईटी, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा, जिससे ये सेक्टर नीचे आए. इसके अलावा एफएमसीजी, हेल्थकेयर और फार्मा शेयर भी कमजोर कारोबार कर रहे थे.
जानकारों की क्या है राय?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निकट भविष्य में बाजार सीमित दायरे में रह सकता है. निफ्टी के लिए 24,100 से 24,500 का दायरा अहम माना जा रहा है. अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर भी निवेशकों की पैनी नजर बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं