मुंबई:
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 184.52 अंकों की गिरावट के साथ 22,323.90 पर और निफ्टी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 6,652.55 बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.46 अंकों की गिरावट के साथ 22,488.96 पर खुला और 184.52 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 22,323.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,532.82 और 22,286.26 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 6.70 अंकों की गिरावट के साथ 6,708.60 पर खुला और 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 6,652.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,718.75 के ऊपरी और 6,642.90 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 10.61 अंकों की गिरावट के साथ 7,360.08 पर और स्मॉलकैप 5.84 अंकों की गिरावट के साथ 7,526.99 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.77 फीसदी) और बिजली (0.20 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (2.59 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.23 फीसदी), रियल्टी (1.11 फीसदी), धातु (0.71 फीसदी) और वाहन (0.70 फीसदी)।