यह ख़बर 09 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 129 अंक नीचे

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.14 अंकों की गिरावट के साथ 17,391.98 पर और निफ्टी 41.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,275.15 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.14 अंकों की गिरावट के साथ 17,391.98 पर और निफ्टी 41.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,275.15 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71.19 अंकों की गिरावट के साथ 17,449.93 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,485.79 के ऊपरी और 17,343.55 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से तीन शेयरों टीसीएस (0.95 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (0.82 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (0.12 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हीरो माटोकॉर्प (2.62 फीसदी), जिंदल स्टील (2.56 फीसदी), टाटा स्टील (2.32 फीसदी), बजाज ऑटो (2.30 फीसदी) और मारुति सुजुकी (2.28 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,283.70 पर खुला। निफ्टी ने 5,300.60 के ऊपरी और 5,257.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 75.71 अंकों की गिरावट के साथ 6,238.19 पर और स्मॉलकैप 72.19 अंकों की गिरावट के साथ 6,750.33 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (1.55 फीसदी), बिजली (1.54 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.25 फीसदी), वाहन (1.12 फीसदी) और रियल्टी (1.05 फीसदी) में सबसे अधिक गिरावट रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1096 शेयरों में तेजी और 1772 में गिरावट रही, जबकि 103 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।