यह ख़बर 05 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स कमजोर

खास बातें

  • एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 163 अंक की गिरावट के साथ खुला।
मुंबई:

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 163 अंक की गिरावट के साथ खुला।

तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 163.10 अंक या 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,473.89 अंक पर खुला। पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 53 अंक की तेजी दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.25 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,311.15 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबारियों के अनुसार अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट आई।