यह ख़बर 05 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 259 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 258.78 अंकों की गिरावट के साथ 18,210.58 पर और निफ्टी 77.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,459.85 पर बंद हुआ।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 258.78 अंकों की गिरावट के साथ 18,210.58 पर और निफ्टी 77.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,459.85 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.35 अंकों की तेजी के साथ 18,484.71 पर और नेशनल स्टॉल एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.55 अंकों की गिरावट के साथ 5,531.60 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 65.30 अंकों की गिरावट के साथ 6,800.66 पर और स्मॉलकैप 103.23 अंकों की गिरावट के साथ 8,287.07 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com