खास बातें
- शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 18.71 अंक और निफ्टी 11.6 अंक गिरकर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 18.71 अंक और निफ्टी 11.6 अंक गिरकर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.71 अंक गिरकर 18,979.31 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में यह 70 अंक गिरकर 18,927.34 अंक के स्तर पर पहुंच गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 11.6 अंक गिरकर 5,689.70 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में निफ्टी 20.80 अंक गिरकर 5,680.50 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर तेल एवं गैस क्षेत्र के अलावा अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा। पूंजीगत वस्तुएं, ऑटोमोबाइल्स और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।