खास बातें
- शेयर बाजार में गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज निचले भावों पर शेयरों में निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 165 अंक सुधर कर बंद हुआ।
मुंबई: शेयर बाजार में गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज निचले भावों पर शेयरों में निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 165 अंक सुधर कर बंद हुआ।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कल 405 अंक टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था। लेकिन आज यह 165.27 अंक मजबूत होकर 17,361.74 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.75 अंक मजबूत होकर 5,278.20 अंक पर बंद हुआ। कल यह 136 अंक टूट गया था।
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि गोल्डमैन साक्स द्वारा भारतीय शेयरों का परिदृश्य बेहतर बताने से भी बाजार की धारणा को बल मिला। गोल्डमैन साक्स ने कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर बढ़ेगी क्योंकि शेयरों के मूल्य अब भी आकषर्क बने हुए हैं।