खास बातें
- सेंसेक्स 285.53 अंकों की तेजी के साथ 17,601.71 पर और निफ्टी 90.10 अंकों की तेजी के साथ 5,364.95 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को उछाल दर्ज किया गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 285.53 अंकों की तेजी के साथ 17,601.71 पर और निफ्टी 90.10 अंकों की तेजी के साथ 5,364.95 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.02 अंकों की गिरावट के साथ 17,301.16 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,622.87 के ऊपरी और 17,275.88 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। एलएंडटी (4.46 फीसदी), डीएलएफ (4.01 फीसदी), टाटा स्टील (4.00 फीसदी), टीसीएस (3.25 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (3.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के पांच शेयरों हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.01 फीसदी), ओएनजीसी (0.35 फीसदी), आईटीसी (0.18 फीसदी), सन फार्मा (0.17 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.07 फीसदी) में गिरावट रही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.65 अंकों की गिरावट के साथ 5,267.20 पर खुला। निफ्टी ने 5,372.35 के ऊपरी और 5,256.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 123.43 अंकों की तेजी के साथ 6,459.33 पर और स्मॉलकैप 81.77 अंकों की तेजी के साथ 6,712.20 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (3.59 फीसदी), रियल्टी (3.54 फीसदी), बैंकिंग (2.44 फीसदी), बिजली (1.86 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.82 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1758 शेयरों में तेजी और 1136 में गिरावट रही, जबकि 130 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।