खास बातें
- सेंसेक्स 42.81 अंक चढ़कर 17316.18 पर वहीं निफ्टी 17.8 अंक चढ़कर 5274.85 पर बंद हुआ।
मुंबई: सेंसेक्स आज 42.81 अंक चढ़कर 17316.18 पर वहीं निफ्टी 17.8 अंक चढ़कर 5274.85 पर बंद हुआ। इससे पूर्व संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 73 अंक की तेजी के साथ खुला था। पिछले तीन कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट के बाद यह तेजी दर्ज की गई है।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 73.11 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,346.48 अंक पर खुला। धातु, रियल्टी तथा पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 645 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.95 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,271.35 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार कम भाव पर संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।