यह ख़बर 18 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 80 अंक ऊपर

खास बातें

  • सेंसेक्स 79.71 अंकों की तेजी के साथ 17,185.01 पर और निफ्टी 23.45 अंकों की तेजी के साथ 5,216.30 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 79.71 अंकों की तेजी के साथ 17,185.01 पर और निफ्टी 23.45 अंकों की तेजी के साथ 5,216.30 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.07 अंकों की तेजी के साथ 17,113.37 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,205.26 के ऊपरी और 17,038.59 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। बजाज ऑटो (5.20 फीसदी), टाटा पावर (2.71 फीसदी), जिंदल स्टील (2.67 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.43 फीसदी) और मारुति सुजुकी (2.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (1.93 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (1.85 फीसदी), एनटीपीसी (0.79 फीसदी), एसबीआई (0.59 फीसदी) और सिप्ला (0.56 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.25 अंकों की तेजी के साथ 5,199.10 पर खुला। निफ्टी ने 5,222.85 के ऊपरी और 5,169.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 32.52 अंकों की तेजी के साथ 6,190.76 पर और स्मॉलकैप 19.43 अंकों की तेजी के साथ 6,657.53 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.48 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.07 फीसदी), रियल्टी (0.93 फीसदी), वाहन (0.59 फीसदी) और बिजली (0.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के चार सेक्टरों तेल एवं गैस (0.22 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.22 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.11 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.02 फीसदी) में गिरावट रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1404 शेयरों में तेजी और 1374 में गिरावट रही, जबकि 152 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।