यह ख़बर 12 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार बढ़ने से सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा

खास बातें

  • औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में सुधार और रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में सीआरआर में कटौती किए जाने से उत्साहित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 84 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।
मुंबई:

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में सुधार और रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में सीआरआर में कटौती किए जाने से उत्साहित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 84 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में 358 अंक मजबूत रहने वाला सेंसेक्स आज और 84.43 अंक मजबूत होकर 17,587.67 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26 अंक सुधरकर 5,359.55 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) घटा दिया जिससे बैंकिंग तंत्र में करीब 48,000 करोड़ रुपये की नकदी का प्रवाह होगा। इस बीच, विनिर्माण क्षेत्र के जबरदस्त निष्पादन के बल पर औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जनवरी में बढ़कर 6.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। ब्रोकरों ने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि की दर में सुधार का संकेत मिलता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीआरआर में कटौती किए जाने का असर बैंकिंग शेयरों पर पड़ा और एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक आफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, एक्सिस बैंक और पीएनबी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ।