यह ख़बर 10 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में उछाल, सेंसेक्स 226 अंक ऊपर

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 226.37 अंकों की तेजी के साथ 17,618.35 पर और निफ्टी 70.20 अंकों की तेजी के साथ 5,345.35 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को उछाल दर्ज किया गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 226.37 अंकों की तेजी के साथ 17,618.35 पर और निफ्टी 70.20 अंकों की तेजी के साथ 5,345.35 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39.70 अंकों की तेजी के साथ 17,431.68 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,631.19 के ऊपरी और 17,424.29 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.74 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.72 फीसदी), आईटीसी (2.71 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.58 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के दो शेयरों विप्रो (0.36 फीसदी) और एनटीपीसी (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.45 अंकों की तेजी के साथ 5,286.60 पर खुला। निफ्टी ने 5,348.55 के ऊपरी और 5,284.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 68.49 अंकों की तेजी के साथ 6,306.68 पर और स्मॉलकैप 54.77 अंकों की तेजी के साथ 6,805.10 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.75 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.75 फीसदी), वाहन (1.62 फीसदी), बैंकिंग (1.54 फीसदी) और धातु (1.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1758 शेयरों में तेजी और 1155 में गिरावट रही, जबकि 104 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।