यह ख़बर 01 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 253 अंक की गिरावट के साथ फिर 16,000 से नीचे आया

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 253.37 अंकों की गिरावट के साथ 15,965.16 पर और निफ्टी 82.65 अंकों की गिरावट के साथ 4,841.60 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 253.37 अंकों की गिरावट के साथ 15,965.16 पर और निफ्टी 82.65 अंकों की गिरावट के साथ 4,841.60 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.05 अंक की गिरावट के साथ 16,217.48 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.40 अंकों की गिरावट के साथ 4,910.85 पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 86.32 अंकों की गिरावट के साथ 5,821.63 पर और स्मॉलकैप 76.56 अंकों की गिरावट के साथ 6,194.44 पर बंद हुआ।