खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.55 अंकों की गिरावट के साथ 17,521.12 पर और निफ्टी 10.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,316.95 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.55 अंकों की गिरावट के साथ 17,521.12 पर और निफ्टी 10.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,316.95 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.37 अंकों की तेजी के साथ 17,546.04 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,554.55 के ऊपरी और 17,425.47 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक (1.55 फीसदी), एचडीएफसी (1.27 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.16 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (1.15 फीसदी) और सिप्ला (1.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे जिंदल स्टील (3.17 फीसदी), स्टरलाईट इंडस्ट्रीज (2.00 फीसदी), टाटा पावर (1.99 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.93 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.74 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,324.70 पर खुला। निफ्टी ने 5,327.20 के ऊपरी और 5,287.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 35.36 अंकों की गिरावट के साथ 6,313.90 पर और स्मॉलकैप 14.02 अंकों की गिरावट के साथ 6,822.52 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से सिर्फ दो सेक्टरों तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.67 फीसदी) और बैंकिंग (0.18 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.20 फीसदी), धातु (1.09 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.08 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.03 फीसदी) और बिजली (0.83 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1361 शेयरों में तेजी और 1532 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।