यह ख़बर 05 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 76 अंक चढ़कर 3 माह के उच्च स्तर पर पहुंचा

खास बातें

  • सेंसेक्स गुरुवार को करीब 76 अंक मजबूत होकर तीन माह के उच्च स्तर 17,538.67 अंक पर बंद हुआ।
मुंबई:

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को करीब 76 अंक मजबूत होकर तीन माह के उच्च स्तर 17,538.67 अंक पर बंद हुआ।

पिछले दो सत्रों में 64 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स तेजी के साथ खुला, लेकिन कारोबार के दौरान यह दिन के निचले स्तर 17,423.45 पर आ गया। हालांकि यह कारोबार के अंत में 75.86 अंक मजबूत रहा।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में 24.75 अंक की तेजी दर्ज की गई और यह 5,327.30 अंक पर टिका रहा।

ब्रोकरों ने कहा कि आज सबसे अधिक तेजी एफएमसीजी, बैंकिंग व कैपिटल गुड्स शेयरों में दर्ज की गई जिससे सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए जिनमें सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स व आईटीसी शामिल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि निवेशकों ने बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बजाय छोटी एवं मझोली कंपनियों के शेयरों में दिलचस्पी दिखाई जिससे बीएसई मिडकैप और स्मालकैप क्रमश: 0.90 प्रतिशत व 1.64 प्रतिशत मजबूत हुए।