खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.24 अंकों की तेजी के साथ 16,020.64 पर और निफ्टी 15.15 अंकों की तेजी के साथ 4,863.30 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.24 अंकों की तेजी के साथ 16,020.64 पर और निफ्टी 15.15 अंकों की तेजी के साथ 4,863.30 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76.97 अंकों की तेजी के साथ 16,065.37 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,138.29 के ऊपरी और 15,979.77 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। एलएंडटी (3.08 फीसदी), एनटीपीसी (1.98 फीसदी), एसबीआई (1.66 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.60 फीसदी) और भेल (1.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (3.15 फीसदी), भारती एयरटेल (2.58 फीसदी), आईटीसी (1.89 फीसदी), डीएलएफ (1.48 फीसदी) और कोल इंडिया (1.09 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.30 अंकों की तेजी के साथ 4,869.45 पर खुला। निफ्टी ने 4,898.95 के ऊपरी और 4,847.70 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 19.23 अंकों की तेजी के साथ 5,828.46 पर और स्मॉलकैप 12.79 अंकों की तेजी के साथ 6,193.22 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (2.00 फीसदी), बैंकिंग (0.82 फीसदी), बिजली (0.80 फीसदी), तेल एवं गैस (0.71 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.39 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी रही।
बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.37 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.09 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.67 फीसदी), धातु (0.27 फीसदी) और वाहन (0.21 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1406 शेयरों में तेजी और 1291 में गिरावट रही, जबकि 131 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।