खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.11 अंकों की तेजी के साथ 17604.96 पर जबकि निफ्टी 55.95 अंकों की तेजी के साथ 5325.85 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.11 अंकों की तेजी के साथ 17604.96 पर जबकि निफ्टी 55.95 अंकों की तेजी के साथ 5325.85 पर बंद हुआ।
आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.40 अंकों की बढ़त के साथ 17444.25 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.20 अंकों की बढ़त के साथ 5276.10 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि बढ़त का रुख था।