खास बातें
- निवेशकों की उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ खुला।
मुंबई: निवेशकों की उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ खुला। पिछले सत्र में 330 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स 54.62 अंक की गिरावट के साथ 17,138.93 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.35 अंक टूटकर 5,177.90 अंक पर खुला।
ब्रोकरों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच हाल ही में आई तेजी का लाभ उठाते हुए निवेशकों ने उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की जिससे बाजार में नरमी आई।