यह ख़बर 07 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 28 अंक लुढ़का

खास बातें

  • सेंसेक्स 27.77 अंकों की गिरावट के साथ 17,145.52 पर जबकि निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,207.05 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.77 अंकों की गिरावट के साथ 17,145.52 पर जबकि निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,207.05 पर बंद हुआ।

बुधवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 46.11 अंकों की गिरावट के साथ 17,127.18 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,207.05 पर खुला। सेंसेक्स ने 17239.35 के ऊपरी और 17008.77 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी ने 5243.85 के ऊपरी जबकि 5171.75 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

सेंसेक्स में शामिल विप्रो (1.97 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.52 फीसदी), बजाज ऑटो (1.13 फीसदी), डीएलएफ (1.09 फीसदी) और इंफोसिस (1.07 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी जबकि स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.95 फीसदी), एनटीपीसी (2.41 फीसदी), आरआईएल (1.94 फीसदी), भारती एयरटेल (1.91 फीसदी), भेल (1.85 फीसदी) और जिंदल स्टील (1.78 फीसदी) के शेयरों में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के कुल 13 में से छह सेक्टरों में गिरावट जबकि सात में तेजी देखी गई। रियल्टी (0.90 फीसदी), आईटी (0.78 फीसदी) और बैंकिंग (0.69 फीसदी) सेक्टर में आधा फीसदी से अधिक की तेजी जबकि धातु (1.51 फीसदी), तेल एवं गैस (1.51 फीसदी), पीएसयू (0.95 फीसदी) और बिजली (0.52 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1141 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1690 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 4.92 अंकों की गिरावट के साथ 6196.55 पर जबकि स्मॉलकैप 40.82 अंकों की गिरावट के साथ 6659.37 पर बंद हुआ।