खास बातें
- बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स में विदेशी संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों की निचले स्तर पर खरीदारी से 285 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 285.37 अंकों की बढ़त के साथ 17731.12 पर जबकि निफ्टी 94.30 अंकों की बढ़त के साथ 5375.50 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार सुबह 99.36 अंकों की बढ़त के साथ 17545.11 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 29.30 अंकों की बढ़त के साथ 5310.50 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई।