खास बातें
- वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से जुड़ी चिंता के बीच मुनाफावसूली के कारण बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में करीब 70 अंक लुढ़का।
मुंबई: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से जुड़ी चिंता के बीच मुनाफावसूली के कारण बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में करीब 70 अंक लुढ़का।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सूचकांक में पिछले तीन सत्रों में 500 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी जो आज सुबह के कारोबार में फिर से 70.30 अंक या 0.39 फीसद लुढ़ककर 17,853.27 पर पहुंच गया। ब्रोकरों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ने की चिंता के बीच लगातार मुनाफा वसूली विशेष तौर पर रियल्टी, बैंकिंग, पूंजीगत उत्पाद और वाहन शेयरों में बिकवाली के कारण सूचकांक में गिरावट हुई। इस बीच एशियाई बाजारों में हांगकांग का सूचकांक हैंगसेंग 0.69 फीसदी, जबकि जापान का सूचकांक निक्केई 0.54 फीसदी उछला।