यह ख़बर 24 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स गिरकर 18 हजार से नीचे पहुंचा

खास बातें

  • सेंसेक्स आज 125.04 अंक गिरकर आज 18000 से नीचे यानी 17953.46 पर पहुंच गया वहीं 40.6 अंकों की गिरावट के साथ 5442.70 पर पहुंच गया।
मुंबई:

सेंसेक्स आज 125.04 अंक गिरकर आज 18000 से नीचे यानी 17953.46 पर पहुंच गया वहीं 40.6 अंकों की गिरावट के साथ 5442.70 पर पहुंच गया।

इससे पूर्व तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 72.38 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,150.88 अंक पर खुला था। पिछले दो सत्रों में इसमें 350 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.70 अंक की बढ़त के साथ 5,505.00 अंक पर खुला था। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में शुरुआती तेजी दर्ज की गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com