यह ख़बर 21 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद

खास बातें

  • बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 139.26 अंक बढ़कर 18428.61 पर और निफ्टी 42.58 अंक बढ़कर 5607.15 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 139.26 अंक बढ़कर 18428.61 पर और निफ्टी 42.58 अंक बढ़कर 5607.15 पर बंद हुआ।
इससे पूर्व शुरुआती कारोबार में 106 अंक से अधिक तेजी के साथ खुला। संस्थागत और खुदरा निवेशकों की सतत लिवाली से सेंसेक्स में तेजी दर्ज की गई। तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 106.58 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,396.31 अंक पर खुला। पिछले सप्ताह शुक्रवार को सेंसेक्स 135.36 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शिवरात्रि के मौके पर बाजार कल बंद था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.15 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,597.45 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com