यह ख़बर 17 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त, निफ्टी 5,600 के पास पहुंचा

खास बातें

  • दोपहर करीब 12:30 सेंसेक्स 222.27 अंकों की बढ़त के साथ 18376.26 और निफ्टी 67.4 अंक की बढ़त के साथ 5589.35 पर पहुंच गया।
मुंबई:

वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों तथा खुदरा निवेशकों की ताबड़तोड़ लिवाली से दोपहर करीब 12:30 बजे सेंसेक्स 222.27 अंकों की बढ़त के साथ 18376.26 और निफ्टी 67.4 अंकों की बढ़त के साथ 5589.35 पर पहुंच गया।

इससे पूर्व बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 192 अंक की बढ़त के साथ खुला। गुरुवार को सेंसेक्स में 48.42 अंक की गिरावट आई थी। बैंकिंग, धातु, तेल एवं गैस तथा रियल्टी कंपनियों के शेयरों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 192.20 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,346.19 अंक पर खुला। इसी के अनुरूप नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.65 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,575.60 अंक पर पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ब्रोकरों ने कहा कि एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख के साथ अमेरिकी बाजारों में आई बढ़त के बीच कोषों तथा खुदरा निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स में बढ़त दर्ज हुई। अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़े मार्च, 2008 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। सुबह के कारोबार में हांगकांग का हैंगसेंग 1.07 प्रतिशत तथा जापान का निक्की 1.81 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहा था।