यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स मजबूत

खास बातें

  • संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 44 अंक की तेजी के साथ खुला।
मुंबई:

संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 44 अंक की तेजी के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सूचकांक 44.30 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,875.05 अंक पर खुला। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11.80 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,424.15 अंक पर खुला।

कारोबारियों के अनुसार, खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आयी। वाहन, तेल एवं गैस तथा उपभोक्ता टिकाउ सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली देखी गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com