खास बातें
- स्टैंडर्ड एंड पुअर्स के अध्यक्ष देवेन शर्मा की छुट्टी हो गई है। कंपनी ने अमेरिकी बाजार खुलने से ठीक पहले शर्मा की विदाई का ऐलान किया।
New Delhi: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स के अध्यक्ष देवेन शर्मा की छुट्टी हो गई है। कंपनी ने अमेरिकी बाजार खुलने से ठीक पहले शर्मा की विदाई का ऐलान किया। हाल ही में अमेरिका की क्रेटिड रेटिंग घटाए जाने को लेकर शर्मा चर्चा में आए थे। एस एण्ड पी ने शर्मा की जगह सिटी बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डगलस पीटरसन को नया प्रेसिडेंट बनाने का ऐलान किया है जो 12 सितंबर को अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे हालांकि देवेन शर्मा इस साल के अंत तक एक सलाहकार की हैसियत से कंपनी में बने रहेंगे। शर्मा 2006 में कायर्कारी वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर स्टैंडर्ड एंड पुअर्स में आए थे।