SpiceJet की पांच बी737 मैक्स समेत 10 कम चौड़ाई के बोइंग विमान बेड़े में शामिल करने की योजना

एयरलाइन कंपनी SpiceJet ने कहा कि वह पहले ही 10 विमानों के लिए लीज समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है.

SpiceJet की पांच बी737 मैक्स समेत 10 कम चौड़ाई के बोइंग विमान बेड़े में शामिल करने की योजना

SpiceJet के कई विमान पट्टेदारों के साथ भुगतान संबंधी मुद्दों के चलते उड़ान नहीं भर रहे हैं.

नई दिल्ली:

किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल अक्टूबर तक पांच बी737 मैक्स समेत 10 कम चौड़ाई के बोइंग विमान पट्टे पर लेने की योजना बना रही है. स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा वह इस बीच अपने उड़ान नहीं भर रहे विमानों को बहाल करने पर भी काम कर रही है और ये विमान जल्द ही सेवा में वापस आने लगेंगे.

गौरतलब है कि पट्टेदारों के साथ भुगतान संबंधी मुद्दों के चलते कंपनी के कई विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं.

स्पाइसजेट के चेयरमैन औरएमडी अजय सिंह ने कहा, ''हम सितंबर-अक्टूबर के बीच 10 बी737 विमानों को शामिल करेंगे. ये विमान भारत में मौसम के साथ मेल खाते हैं और इन्हें जोड़ने से हमें नए मार्गों पर सेवाएं शुरू करने और मौजूदा मार्गों पर अपनी मौजूदगी को मजबूत करने में मदद मिलेगी.''

एयरलाइन ने कहा कि वह पहले ही इन 10 विमानों के लिए लीज समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)