अब स्काइप लाइट के साथ भी जोड़ सकेंगे आधार नंबर, पहचान कर सकेंगे सत्यापित

आधार को दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पहचान नंबर परियोजना माना जाता है.

अब स्काइप लाइट के साथ भी जोड़ सकेंगे आधार नंबर, पहचान कर सकेंगे सत्यापित

अब स्काइप लाइट के साथ भी जोड़ सकेंगे आधार नंबर (प्रतीकात्मक फोटो)

खास बातें

  • 'मेड फॉर इंडिया' स्काइप लाइट ऐप के साथ आधार जोड़ने की सुविधा दी
  • माइक्रोसॉफ्ट ने पहचान की ऑनलाइन सत्यापित करने के लिए यह किया
  • कहा- स्काइप आधार से संबंधित किसी भी जानकारी को स्टोर नहीं करेगा
बेंगलुरु:

धोखाधड़ी से बचाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 'मेड फॉर इंडिया' स्काइप लाइट ऐप के साथ आधार नंबर को जोड़ने की सुविधा दी है, ताकि यूजर्स कॉलर करने वाले के पहचान की ऑनलाइन सत्यापित कर सकें.

माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार की देर रात जारी एक बयान में कहा, "स्काइप लाइट के नवीनतम वर्जन के साथ आधार को एकीकृत किया गया है, ताकि यूजर्स की पहचान ऑनलाइन सत्यापित किया जा सके, जिससे लोगों को ज्यादा सुरक्षित रूप से संवाद करने में मदद मिलेगी."

आधार को दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पहचान नंबर परियोजना माना जाता है. आधार के माध्यम से स्काइप पर दोनों ही पक्ष वीडियो कॉल पर एक-दूसरे की पहचान की पुष्टि कर सकते हैं.

बयान में कहा गया, "स्काइप आधार से संबंधित किसी भी जानकारी को स्टोर नहीं करेगा. साथ ही हमेशा की तरह यूजर की निजी जानकारी, उसका वीडियो और ऑडियो संवाद, उसका चैट रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से एनक्रिप्टेड रहेगा."
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com