यह ख़बर 04 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सीएनजी ग्राहकों को राहत, बढ़ी कीमत लागू नहीं होगी

खास बातें

  • दिल्ली सरकार ने सीएनजी पर प्रस्तावित वैट को हटा लिया है जिसके कारण सीएनजी की बढ़ी कीमतें लागू नहीं होंगी।
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने सीएनजी पर प्रस्तावित वैट को हटा लिया है जिसके कारण सीएनजी की बढ़ी कीमतें लागू नहीं होंगी। सीएनजी में प्रस्तावित 1.77 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी वापस ली गई है।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस बात को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने सिर्फ पांच प्रतिशत वैट लगाया है जो उचित है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने 28 मई को बजट पेश करते हुए सीएनजी पर वैट का प्रस्ताव किया था जिससे सरकार को करीब 110 करोड़ का लाभ होगा। वहीं उन्होंने पेट्रोल के बढ़े दाम पर वैट को वापस लेने की भी घोषणा की थी।