खास बातें
- दिल्ली सरकार ने सीएनजी पर प्रस्तावित वैट को हटा लिया है जिसके कारण सीएनजी की बढ़ी कीमतें लागू नहीं होंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सीएनजी पर प्रस्तावित वैट को हटा लिया है जिसके कारण सीएनजी की बढ़ी कीमतें लागू नहीं होंगी। सीएनजी में प्रस्तावित 1.77 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी वापस ली गई है।
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस बात को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने सिर्फ पांच प्रतिशत वैट लगाया है जो उचित है।
उन्होंने 28 मई को बजट पेश करते हुए सीएनजी पर वैट का प्रस्ताव किया था जिससे सरकार को करीब 110 करोड़ का लाभ होगा। वहीं उन्होंने पेट्रोल के बढ़े दाम पर वैट को वापस लेने की भी घोषणा की थी।