यह ख़बर 21 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख

खास बातें

  • सेंसेक्स 27.02 अंकों की बढ़त के साथ 18238.54 पर, जबकि निफ्टी 2.35 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5456.60 पर खुला।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.02 अंकों की बढ़त के साथ 18238.54 पर, जबकि निफ्टी 2.35 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5456.60 पर खुला। सुबह करीब 9.20 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.15 अंकों की बढ़त के साथ 18239.67 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 2.95 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5461.90 पर करोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट का रुख देखा गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com