Share Market : GST कलेक्शन बढ़ने से दिखी शेयर बाजार में रैली, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, रियल्टी शेयर हाई

Sensex, Nifty today: आज निफ्टी ने 15,892 का इंट्राडे हाई टच किया. वहीं, सेंसेक्स में 400 अंकों तक की उछाल दर्ज हुई. जुलाई में जीएसटी संग्रह बढ़ने की खबर से बाजार में रैली देखने को मिली. आज रियल्टी सेक्टरों में सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया गया.

Share Market : GST कलेक्शन बढ़ने से दिखी शेयर बाजार में रैली, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, रियल्टी शेयर हाई

घरेलू शेयर बाजार में आज दिखी जबरदस्त रैली, रियल्टी शेयरों में 5 फीसदी की तेजी.

मुंबई:

Stock Market Updates : रिलायंस, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी, टाइटन और एक्सिस जैसे शेयरों में तेजी के चलते आज घरेलू शेयर बाजार जबरदस्त उछाल लेकर बंद हुए हैं. आज निफ्टी ने 15,892 का इंट्राडे हाई टच किया. वहीं, सेंसेक्स में 400 अंकों तक की उछाल दर्ज हुई. जुलाई में जीएसटी संग्रह बढ़ने की खबर से बाजार में रैली देखने को मिली. आज रियल्टी सेक्टरों में सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया गया.

क्लोजिंग में सेंसेक्स 364 अंक चढ़कर 52,951 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं. निफ्टी में 122 अंकों की उछाल दर्ज हुई और इंडेक्स 15,885 पर बंद हुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सभी 11 सेक्टरों में लिवाली दिख रही थी और सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. रियल्टी इंडेक्स में 5 फीसदी का लाभ दर्ज किया गया है. वहीं. ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंकिंग इंडेक्स में 0.8 से लेकर 1 फीसदी तक की तेजी दर्ज हुई है.

निफ्टी मिडकैप में 1.6 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.85 फीसदी की तेजी दर्ज हुई.

अगर ओपनिंग को देखें तो आज मार्केट खुलते ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 300 से ज्यादा उछल गया. वहीं, निफ्टी भी अच्छी उछाल लेकर 15,850 के ऊपर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 311.28 अंक चढ़कर 52,898.12 पर और निफ्टी 93.35 अंक उछलकर 15,856.40 पर पहुंच गया था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में खुले. ऑटो और पीएसयू बैंकिंग इंडेक्स में एक फीसदी का लाभ दर्ज किया था. सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई. इसके अलावा एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड और डॉ रेड्डीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.