बकरीद के अवसर पर शेयर बाजार बंद

बकरीद के अवसर पर शेयर बाजार बंद

बीएसई

मुंबई:

देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को बकरीद के मौके पर बंद हैं. शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए बुधवार, 14 सितंबर को खुलेंगे. इससे पहले सोमवार को शेयर बाजारों में नियमित कारोबार हुआ था. सोमवार को सेंसेक्स 443.71 अंकों की तेज गिरावट के साथ 28,353.54 पर बंद हुआ था. इसने दिनभर के कारोबार में 28,481.11 अंकों के ऊपरी व 28,251.31 अंकों के निचले स्तर को छुआ था.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर खुला था.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सोमवार को 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला था. दिनभर के कारोबार में इसने 8,746.95 अंकों के ऊपरी व 8,699.40 अंकों के निचले स्तर को छुआ था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com