खास बातें
- रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से पहले फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 114 अंक की बढ़त के साथ खुला।
मुंबई: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से पहले फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 114 अंक की बढ़त के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 114.48 अंक मजबूत होकर 17,053.76 अंक पर खुला। कल यह 153.64 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.75 अंक मजबूत होकर 5,117. 10 अंक पर खुला।