यह ख़बर 13 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में बढ़त का रुख

खास बातें

  • शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26.66 अंक और निफ्टी 6.2 अंक बढ़कर खुला।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26.66 अंक और निफ्टी 6.2 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26.66 अंक बढ़कर 18,362.45 अंक पर खुला। शुरुआती 25 मिनट के कारोबार में इसमें 8 अंक की बढ़त के साथ कारोबार हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 6.2 अंक बढ़कर 5,492.35 अंक पर खुला। बीएसई में शुरुआती कारोबार में तेल एवं गैस, सूचना प्रौद्योगिकी और पूंजीगत वस्तुएं सूचकांक में मजबूती का रुख रहा वहीं बैंकिंग और स्वास्थ्य सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com