खास बातें
- डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार वापसी की वजह से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 333 अंक चढ़कर 18,567 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंक चढ़कर 5,448 पर बंद हुए।
मुंबई: डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार वापसी की वजह से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 333 अंक चढ़कर 18,567 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंक चढ़कर 5,448 पर बंद हुए। मेटल, हेल्थकेयर, ऑटो, आईटी, बैंक और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई।
सुबह कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने के कारण सेंसेक्स में 161 अंकों का सुधार दर्ज किया गया था।
सेंसेक्स में मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान सूचकांक में 651.47 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 45.5 अंक अथवा 0.85 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,387.00 अंक पर पहुंच गया।
बाजार सूत्रों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों द्वारा चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने के कारण सूचकांक में तेजी आई। डॉलर मांग बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फॉरेक्स) में शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 92 पैसे कमजोर होकर 68.55 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।