सेंसेक्स में 193 अंकों की तेजी, निफ्टी 52 अंक ऊपर

सेंसेक्स में 193 अंकों की तेजी, निफ्टी 52 अंक ऊपर

फाइल फोटो

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 193.20 अंकों की तेजी के साथ 25,790.22 पर और निफ्टी 51.55 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 7,900.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 87.58 अंकों की तेजी के साथ 25,684.60 पर खुला और 193.20 अंकों या 0.75 फीसदी तेजी के साथ 25,790.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25827.03 के ऊपरी और 25620.27 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 22.60 अंकों की तेजी के साथ 7,871.45 पर खुला और 51.55 अंकों या 0.66 फीसदी तेजी के साथ 7,900.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,916.05 के ऊपरी और 7,849.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़ोतरी देखी गई। मिडकैप 77.36 अंकों की तेजी के साथ 11220.67 पर और स्मॉलकैप 102.33 अंकों की तेजी के साथ 11140.70 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.41 फीसदी), रियल्टी (1.12 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी), ऊर्जा (1.07 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के मात्र एक सेक्टर पूंजीगत वस्तु (0.04 फीसदी) में गिरावट रही।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com