खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 473.59 अंक उछलकर 18202.20 पर जबकि निफ्टी सूचकांक 146.00 अंक चढ़कर 5456.00 पर बंद हुआ।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को जबर्दस्त तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 473.59 अंक उछलकर 18202.20 पर जबकि निफ्टी सूचकांक 146.00 अंक चढ़कर 5456.00 पर बंद हुआ। इससे पहले प्रमुख बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 211.55 अंक उछलकर 17940.16 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 30.25 अंक चढ़कर 5340.25 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 227.90 अंक उछलकर 6703.82 पर जबकि निफ्टी 307.83 अंक उछलकर 8116.62 पर बंद हुआ।