खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 126.87 अंकों की बढ़त के साथ 18135.02 पर जबकि निफ्टी 35.60 अंकों की तेजी के साथ 5430.15 पर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 126.87 अंकों की बढ़त के साथ 18135.02 पर जबकि निफ्टी 35.60 अंकों की तेजी के साथ 5430.15 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.76 अंक की मामूली तेजी के साथ 18008.91 पर कारोबार कर रहा है। इसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 1.75 अंक की गिरावट के साथ 5394.00 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई केमिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया।