सेंसेक्स 132 अंक उछलकर 27591 के स्तर पर, निफ्टी 8540 के पार हुआ बंद

सेंसेक्स 132 अंक उछलकर 27591 के स्तर पर, निफ्टी 8540 के पार हुआ बंद

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजारों में दिनभर तेजी पर कारोबार हुआ. सेंसेक्स 132 अंक उछलकर 27591 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 8540 के पार बंद हुआ. आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में 3 फीसदी की तेजी देखी गई और टाटा मोटर्स के शेयर भी 6 फीसदी चढ़े.

शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 142 अंकों की बढ़त पर पहुंच गया. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की जीत की संभावना में सुधार के बीच निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. इसके अलावा विदेशी कोषों तथा घरेलू वित्तीय संस्थानों की लिवाली बढ़ने से भी यहां धारणा में सुधार हुआ. बई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 141.72 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,600.71 अंक पर मजबूत खुला. सभी वर्गों मसलन वाहन, बिजली और स्वास्थ्य सेवा ऊपर चल रहे थे.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.27 अंकों की बढ़त के साथ 27,537.26 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.95 अंकों की बढ़त के साथ 8,540.00 पर खुला.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com