खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.74 अंकों की तेजी के साथ 16,189.36 पर और निफ्टी 7.90 अंकों की तेजी के साथ 4,873.90 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.74 अंकों की तेजी के साथ 16,189.36 पर और निफ्टी 7.90 अंकों की तेजी के साथ 4,873.90 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 67.88 अंकों की गिरावट के साथ 16,086.74 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,214.36 के ऊपरी और 16,037.60 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। भेल (3.67 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.89 फीसदी), एलएंडटी (2.56 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.56 फीसदी) और एसबीआई (2.22 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आरआइएल (2.55 फीसदी), एनटीपीसी (2.35 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.74 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.56 फीसदी) और डीएलएफ (1.55 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.00 अंकों की गिरावट के साथ 4,844.00 पर खुला। निफ्टी ने 4,880.80 के ऊपरी और 4,827.05 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का रुख मिला-जुला रहा। मिडकैप 1.69 अंक की गिरावट के साथ 5,580.65 पर और स्मॉलकैप 20.28 अंकों की तेजी के साथ 6,192.03 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (2.07 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.80 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.59 फीसदी), वाहन (0.78 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल एवं गैस (1.71 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.62 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (0.57 फीसदी), रियल्टी (0.52 फीसदी) और बैंकिंग (0.30 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1403 शेयरों में तेजी और 1344 में गिरावट रही, जबकि 107 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।