शेयर बाजार : 33,693 की नयी ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 10,462 पर

भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एल एंड टी, डॉक्टर रेडि्ज और एसबीआई के शेयरों में 2.44 प्रतिशत का उछाल आया है.

शेयर बाजार :  33,693 की नयी ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 10,462 पर

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

अमेरिका के नये फेडरल रिजर्व प्रमुख के नाम की घोषणा के बाद बाजार में आयी नयी ऊर्जा से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज रेकॉर्ड स्तर पर खुले. सेंसेक्स 33,693 की नयी ऊंचाई पर जबकि निफ्टी 10,462 के नये रेकार्ड स्तर पर खुला है.

टॉप-5 कंपनियों का मार्केट कैपिटल 94,689 करोड़ रुपये बढ़ा, SBI सबसे ज्यादा फायदे में

तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह 119.36 अंकों के उछाल के साथ 33,693 अंक पर खुला, जबकि 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी में कल के मुकाबले 37.90 अंक चढ़कर अभी तक के रेकार्ड उच्चतम स्तर 10,461.70 पर खुला.

कल सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 33,657.57 और 10,453 अंकों पर बंद हुए थे.

शुरूआती कारोबार में आज भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एल एंड टी, डॉक्टर रेडि्ज और एसबीआई के शेयरों में 2.44 प्रतिशत का उछाल आया है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com